Health benefit of Almond, बादाम के लाभ उपयोग और सेवन करने का तरीका जाने।
Health benefit of Almond, बादाम के लाभ उपयोग और सेवन करने का तरीका जाने।
बादाम के लाभ, उपयोग और सेवन का ढंग
आप बादाम (Almond in Hindi) जरूर खाते होंगे, क्योंकि आपको पता है कि आपको बादाम के लाभ मिलते हैं। आमतौर पर लोगों को केवल इतना ही पता होता है, लेकिन सच यह है कि बादाम एक ऐसा पौष्टिक आहार है, जिसमें स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ बीमारियों की रोकथाम के भी गुण होते हैं। इस पोस्ट में हम जानेंगे बादाम के कुछ जाने और अनजाने फायदे (Badam ke fayde)
बादाम पुरुषों की कई बीमारियों के साथ-साथ महिलाओं को होने वाले रोगों में भी फायदेमंद होता है। कैसे, आइए जानते हैं।
Contents
1 बादाम क्या है? (What are Almonds in Hindi?)
2 अन्य भाषाओं में बादाम के नाम (Almond Called in Different Languages)
3 बादाम के फायदे (Benefits of Badam in Hindi)
3.1 बादाम के सेवन से दूर होती है शारीरिक कमजोरी (Benefits of Badam to Treat Body Weakness in Hindi)
3.2 भूख की कमी में बादाम का सेवन (Badam Benefits in Appetite Problem in Hindi)
3.3 चेहरे की झुर्रियां (झाईयां) ठीक करने के लिए बादाम का इस्तेमाल (Benefits of Badam in Reducing Facial Wrinkles in Hindi)
3.4 शुक्राणुओं की गतिशीलता बढ़ाने के लिए बादाम का सेवन (Almond Benefits for Improving Sperm Quality in Hindi)
3.5 दांतों के रोग में बादाम से लाभ (Uses of Badam in Dental Problem in Hindi)
3.6 बादाम में होता है कामोत्तेजक गुण (Badam Having Aphrodisiac Quality in Hindi)
3.7 स्वप्न दोष को ठीक करने के लिए बादाम का इस्तेमाल (Benefits of Badam in Nocturnal Emission or Wet Dream in Hindi)
3.8 स्तनों में दूध की वृद्धि के लिए बादाम का उपयोग (Almonds Benefits in Increasing Breast Milk in Hindi)
3.9 सिर में जुएं (जूं) या लीखों की परेशानी में बादाम का इस्तेमाल (Almonds Helps in Dealing with Lice Problem in Hindi)
3.10 मासिक धर्म विकार में बादाम से लाभ (Benefits of Badam in Menstrual Disorder in Hindi)
3.11 सुजाक में फायदेमंद बादाम का प्रयोग (Benefits of Almonds in Gonorrhea Treatment in Hindi)
3.12 आंतों की बीमारी में बादाम से फायदा (Uses of Almonds for Intestine Disorder in Hindi)
3.13 और पढ़ें – अस्थमा में अंजीर के फायदे
3.14 कफ निकालने के लिए बादाम का प्रयोग (Benefits of Almonds to Treats Cough in Hindi)
3.15 घाव और फोड़े को ठीक करने के लिए बादाम का प्रयोग (Badam Benefits for Wound and Boils in Hindi)
3.16 बादाम का इस्तेमाल कर चर्म रोग (खाज, खुजली) का इलाज (Uses of Badam in Skin Disease Treatment in Hindi)
3.17 आंखों के रोग (आई फ्लू) में बादाम से फायदा (Uses of Almond in Eye Flu Treatment in Hindi)
3.18 और पढ़े: आँख के दर्द में खेसारी दाल के फायदे
3.19 मानसिक विकार को ठीक करने के लिए बादाम का उपयोग (Benefits of Badam in Treating Mental Disorder in Hindi)
3.20 हिस्टीरिया रोग में बादाम का प्रयोग (Benefits of Almonds for Hysteria in Hindi)
3.21 गठिया में फायदेमंद बादाम का सेवन (Almonds Help in Arthritis in Hindi)
4 बादाम के उपयोगी भाग (Useful Parts of Almond)
5 बादाम का इस्तेमाल कैसे करें? (How to Use Almonds in Hindi?)
6 बादाम कहां पाया या उगाया जाता है? (Where is Almond Found or Grown?)
बादाम क्या है? (What are Almonds in Hindi?)
बादाम का वृक्ष (Badam tree) लगभग 8 मीटर ऊंचा, और मध्यम आकार का होता है। बादाम का फूल सफेद, या हलका लाल रंग का होता है। बादाम का इस्तेमाल सूखे फल के रूप में होता है। शुरुआत में बादाम के फल का ऊपरी हिस्सा थोड़ा कोमल होता है, लेकिन कुछ पकने पर ऊपर का भाग थोड़ा कठोर हो जाता है। जब बादाम पूरी तरह तैयार हो जाता है, तो यह बहुत ही स्वादिष्ट, पौष्टिक और शक्तिवर्धक होता है। बादाम खाने के अनेक फायदे होते हैं।
अन्य भाषाओं में बादाम के नाम (Almond Called in Different Languages)
आमतौर पर बादाम को लोग बादाम ही बोला करते हैं, लेकिन देश-विदेश में बादाम को अन्य नामों से भी बोला जाता है, जो ये हैंः-
Almond in –
Name of Badam in Hindi- बादाम, बदाम
Name of Badam in English- आमण्ड या आल्मॅण्ड (Almond)
Name of Badam in Sanskrit- वाताद, वाताम, वातवैरी, सुफला, नेत्रोपमफल
Name of Badam in Oriya- बादामो (Badamo)
Name of Badam in Urdu-बादाम शिरिन (Badam shirin)
Name of Badam in Konkani-अमेन्डी (Amendi)
Name of Badam in Kannada-बादाम (Badaam)
Name of Badam in Gujarati- बादाम (Badam)
Name of Badam in Tamil- वडुमै (Badumai), वादाम-कोट्टाई (Vadam kottai)
Name of Badam in Telugu- बादाममू (Badaamamu), बादामू (Badamu)
Name of Badam in Bengali- बिलायती बादाम (Bilati Badam), बादाम (Badam)
Name of Badam in Punjabi- बादाम (Badam)
Name of Badam in Marathi- बादाम (Badam)
Name of Badam in Malayam- बादामकोट्टा (Badamkotta)
Name of Badam in Nepali- कागजी बादाम (Kagzi Badam)
Name of Badam in Arabic-लौज (Lowz), लूजालहुलु (Lujaalhulu)
Name of Badam in Persian-बादाम (Badam)
Badam khane ke fayde
बादाम के फायदे (Benefits of Badam in Hindi)
आप बादाम का पूरा लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको बादाम के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए, कि इसे कैसे इस्तेमाल किया जाए। बादाम के प्रयोग का तरीका, प्रयोग की मात्रा, एवं विधियां ये हैंः-
1.बादाम के सेवन से दूर होती है शारीरिक कमजोरी (Benefits of Badam to Treat Body Weakness in Hindi)
जो लोग शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं, या अपने आप को कमजोर महसूस करते हैं, उनको 7 ग्राम भिगोए हुए बादाम, 7 ग्राम अश्वगंधा, 1/2 ग्राम पिप्पली तथा 1/2 ग्राम काली मिर्च को अच्छी तरह मिलाकर पीस लेना है। इसमें दूध, घी तथा चीनी मिला लें। इसे दिन में दो बार खाने से पहले लें। इससे फायदा होगा।
बादाम की गिरी (5-10 ग्राम) में, मिश्री मिलाकर सेवन करें। इसके बाद में दूध पीने से भी कमजोरी दूर होती है, और शरीर पुष्ट होता है।
सर्जरी या अन्य किसी तरह की दुर्घटना के बाद की कमजोरी में बादाम के फायदे (Badam ke fayde) मिलते हैं। इसके लिए बादाम से बने अमृतप्राश घी (5 ग्राम) का सेवन करें। इससे शरीर स्वस्थ होता है।
2.भूख की कमी में बादाम का सेवन (Badam Benefits in Appetite Problem in Hindi)
कई लोग भूख ना लगने, या कम भूख लगने, या फिर खाने के प्रति अरुचि जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों को बादाम खाने से लाभ होता है।
इसके लिए बादाम को आधा दिन (12 घण्टे) तक पानी में फूला लें। इसके बाद बादाम को पानी में उबालकर, ऊपर का छिलका उतार लें। इसे चासनी में मिलाकर मुरब्बा बना लें। इसका सेवन करें। इससे भूख बढ़ती है।
3.चेहरे की झुर्रियां (झाईयां) ठीक करने के लिए बादाम का इस्तेमाल (Benefits of Badam in Reducing Facial Wrinkles in Hindi)
चेहरे पर झुर्रियां होना भी आम समस्या है। पुरुष हों या महिलाएं, सभी चेहरे की झुर्रियों को ठीक करने के लिए कई उपाय आजमाते हैं, लेकिन कई बार उनको पूरी सफलता नहीं मिल पाती। ऐसे में आप बादाम का प्रयोग करें। सरसों, बादाम, वचा, तथा सेंधा नमक को पीसकर चेहरे पर लेप करें। इससे चेहरे की झुर्रियां (झाईयां) मिटती हैं।
4.शुक्राणुओं की गतिशीलता बढ़ाने के लिए बादाम का सेवन (Almond Benefits for Improving Sperm Quality in Hindi)
वीर्य संबंधी विकार कई लोगों की जिंदगी को नीरस बना देता है। ऐसा भी देखने को मिलता है कि जिस किसी व्यक्ति को वीर्य संबंधित समस्याएं होती हैं, उनको पिता बनने में परेशानी होने लगती है। इससे उनकी पारिवारिक जीवन से खुशियां खत्म होने लगती है।
बादाम खाने के फायदे यहां भी मिलते हैं। ऐसे लोग बादाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। बादाम की गिरी का सेवन करने से वीर्य विकार खत्म होते हैं।
5.दांतों के रोग में बादाम से लाभ (Uses of Badam in Dental Problem in Hindi)
बादाम खाने के फायदों में से एक दांतों को भी ठीक करना है। आजकल वयस्क लोगों के साथ-साथ बच्चे भी दांतों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से ग्रस्त रहते हैं। अगर आप भी दांतों के रोग से परेशान हैं, तो बादाम के छिलकों को जलाकर, भस्म बना लें। इसे दांतों पर रगड़ें। इससे दांतों से संबंधित बीमारियां ठीक होती हैं।
6.बादाम में होता है कामोत्तेजक गुण (Badam Having Aphrodisiac Quality in Hindi)
अनेक लोग सेक्सुअल पॉवर की कमी जैसी समस्याओं से भी परेशान रहते हैं। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि ऐसे लोग सेक्सुअल पॉवर को बढ़ाने, या ऐसी अन्य समस्याओं के लिए नीम-हकीम की मदद भी लिया करते हैं। अगर आप भी सेक्सुल पॉवर को बढ़ाना चाहते हैं, तो 5-10 बादाम की गिरी (Badam giri) में 1 ग्राम सोंठ, 20 ग्राम भुने चने, 1 ग्राम काली मरिच, तथा 20 ग्राम मिश्री मिला लें। इसे 5 से 10 ग्राम की मात्रा में सुबह और शाम को दूध के साथ सेवन करें। इससे कामोत्तेजना (सेक्सुअल पॉवर) में वृद्धि होती है।
7.स्वप्न दोष को ठीक करने के लिए बादाम का इस्तेमाल (Benefits of Badam in Nocturnal Emission or Wet Dream in Hindi)
स्वप्न दोष एक आम समस्या है। कई लोग शर्म के कारण स्वप्नदोष का उपचार नहीं कराते हैं। इसके लिए भी बादाम का प्रयोग किया जा सकता है। 1 बादाम को भिगो लें, और इसका छिलका निकाल लें। इसे 3 ग्राम मिश्री के साथ पीस लें। इसमें 1 ग्राम गिलोय (उबालकर छाना हुआ काढ़ा), 3 ग्राम घी, तथा 2 ग्राम शहद मिला लें। इसे सुबह और शाम सेवन करें। इससे स्वप्नदोष दूर हो जाता है।
8.स्तनों में दूध की वृद्धि के लिए बादाम का उपयोग (Almonds Benefits in Increasing Breast Milk in Hindi)
अनेक महिलाएं यह शिकायत करती हैं कि मां बनने के बाद, उनको शिशु के पीने जितना दूध नहीं हो रहा। ऐसी महिलाओं को बादाम का इस्तेमाल करना चाहिए। महिलाएं को 3-5 ग्राम बादाम के चूर्ण को, दूध में मिलाकर सुबह और शाम सेवन करना है। इससे स्तनों में दूध की वृद्धि होती है।
9.सिर में जुएं (जूं) या लीखों की परेशानी में बादाम का इस्तेमाल (Almonds Helps in Dealing with Lice Problem in Hindi)
अधिकांश लोग बालों में जूं (जुएं) होने से परेशान रहते हैं। खासकर महिलाएं बालों में जुएं होने के कारण बराबर परेशान रहती हैं। कई बार ऐसा भी देखा गया है कि जुं हटाने के उपचार के लिए महिलाएं या पुरुष, भिन्न-भिन्न तरह की दवाइयां, या अन्य विकल्प का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनको बहुत अधिक फायदा नहीं होता।
ऐसे में बादाम का इस्तेमाल बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। कड़वे बादाम को पीसकर सिर पर लेप करें। इससे सिर की जुंये (लीखें) मर जाती हैं।
9.मासिक धर्म विकार में बादाम से लाभ (Benefits of Badam in Menstrual Disorder in Hindi)
मासिक धर्म के समय दर्द होना, महिलाओं को होने वाली एक ऐसी समस्या है, जिससे प्रायः सभी महिलाएं पीड़ित रहती हैं। ऐसे में बादाम को पीसकर उसका पेस्ट बना लें। इसे योनि में रखने से मासिक धर्म के समय होने वाली पीड़ा खत्म होती है।
9.सुजाक में फायदेमंद बादाम का प्रयोग (Benefits of Almonds in Gonorrhea Treatment in Hindi)
सुजाक योनि से संबंधित एक रोग है। इस बीमारी में महिलाओं को छिलका रहित 7 बादाम की गिरी (Badam giri) को लेकर, उसमें 1 ग्राम सफेद चन्दन का चूर्ण, और इतनी ही मात्रा में मिश्री मिलाना है। इसे पीसकर, दिन में तीन बार जल के साथ पीना है। इससे सुजाक में लाभ होता है।
10.आंतों की बीमारी में बादाम से फायदा (Uses of Almonds for Intestine Disorder in Hindi)
पाचनतंत्र को स्वस्थ रखने में आंतों का बहुत बड़ा योगदान होता है। आंतों के स्वस्थ रहने पर पेट भी स्वस्थ तरह से काम करता है। जो लोग आंतों से संबंधित रोग से ग्रस्त हैं, उन्हें बादाम को अंजीर के साथ पीसकर खाना चाहिए। इससे आंतों की समस्याएं ठीक होती है।
11.कफ निकालने के लिए बादाम का प्रयोग (Benefits of Almonds to Treats Cough in Hindi)
खांसी एक बहुत ही आम परेशानी है। मौसम में बदलाव होने, या अन्य कई कारणों से लोगों को बराबर खांसी हो जाती है। अगर आप भी खांसी से परेशानी रहते हैं, तो बादाम के तेल (baadam oil) का प्रयोग करें। इससे खांसी में आराम मिलता है।
12.घाव और फोड़े को ठीक करने के लिए बादाम का प्रयोग (Badam Benefits for Wound and Boils in Hindi)
बच्चे हों या बड़े, सभी को फोड़े होते हैं। ऐसे में बादाम के बीजों को पीस लें। इसका घाव पर लेप करें। इससे घाव तथा फोड़ों में लाभ होता है।
13.बादाम का इस्तेमाल कर चर्म रोग (खाज, खुजली) का इलाज (Uses of Badam in Skin Disease Treatment in Hindi)
चर्म रोग, एक ऐसा रोग है, जो आसानी से ठीक नहीं होती। यह रोग अगर शरीर के उस अंग पर हो जाए, और इसे ढका ना जाय तो रोगी का घर-परिवार में मिलजुलकर रहना मुश्किल हो जाता है। चर्म रोग के कारण घर से बाहर निकलने में भी हिचक होती है। ऐसे में बादाम को पीसकर लगाएं। इससे खाज, खुजली आदि चर्म रोगों में लाभ होता है।
14.आंखों के रोग (आई फ्लू) में बादाम से फायदा (Uses of Almond in Eye Flu Treatment in Hindi)
आई फ्लू में बादाम की 7 गिरी को महीन पीस लें। इसमें घी और मिश्री 5-5 ग्राम मिला लें। इसे सुबह और शाम सेवन करें। आई फ्लू में फायदा होता है।
15.मानसिक विकार को ठीक करने के लिए बादाम का उपयोग (Benefits of Badam in Treating Mental Disorder in Hindi)
बादाम के सेवन से मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। दिमाग से संबंधित विकार होने पर, बादाम से बने महामयूर घी (5 ग्राम) का प्रयोग करें। इससे लाभ (badam khane ke fayde) होता है।
बादाम को सिरके के साथ पीसकर लगाने से स्नायु-विकार खत्म होते हैं।
16.हिस्टीरिया रोग में बादाम का प्रयोग (Benefits of Almonds for Hysteria in Hindi)
हिस्टीरिया की बीमारी को ठीक करने के लिए बादाम के बीजों का नियमित सेवन करें। इससे हिस्टीरिया में फायदा होता है।
17.गठिया में फायदेमंद बादाम का सेवन (Almonds Help in Arthritis in Hindi)
गठिया, मोटापा या शरीर के अधिक वजन, या फिर बढ़ती उम्र में होने वाली बीमारी है। गठिया होने पर शरीर के कई अंग सामान्य रूप से काम करना बंद कर देते हैं। अंगों की गतिशीलता कम हो जाती है। गठिया से ग्रस्त मरीजों को बहुत दर्द भी होता है। गठिया से परेशान लोग बादाम आदि से बनी जीवनीय घी का सेवन करें। इससे गठिया में लाभ होता है।
18.बादाम के उपयोगी भाग (Useful Parts of Almond)
बादाम का इस्तेमाल कई तरीके से किया जा सकता है, जो ये हैंः-
गिरी (Badam giri)
फल
जड़
तेल
19.बादाम का इस्तेमाल कैसे करें? (How to Use Almonds in Hindi?)
हालांकि बादाम के सेवन से नुकसान (Badam pisin side effects) की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसका सेवन आपको रोज कैसे करना है, या कितनी मात्रा में करना है, इसकी जानकारी चिकित्सक से लें।
20.बादाम कहां पाया या उगाया जाता है? (Where is Almond Found or Grown?)
बादाम (badam tree) की खेती ठंडे स्थानों पर की जाती है। भारत में कश्मीर के ठंडे स्थानों, एवं पंजाब में बादाम की खेती होती है। इन स्थानों पर बादाम की खेती प्रायः 700 से 2400 मीटर की ऊंचाई पर की जाती है।
Thanks.






कोई टिप्पणी नहीं