Healthy Benefits of Honey, शहद के 20 जबरदस्त स्वास्थ्य वर्धक लाभ के बारे में जानें।
Healthy Benefits of Honey, शहद के 20 जबरदस्त स्वास्थ्य वर्धक लाभ ।
जानिए क्या-क्या है शहद के स्वास्थ्यवर्धक लाभ , what is the benefit of honey in our Healthy Life.
1. स्किन के लिए शहद के फायदे :-
*अगर स्किन पर कहीं कुछ नुकसान हुआ है जैसे कहीं जल गया है, खरोंच आ गई है या लाल होकर सूजन आ गई तो शहद का प्रयोग किया जा सकता है। शहद स्किन की सभी बीमारियों से निजात दिलाता है। सिर्फ यही नहीं शहद एक्जिमा, त्वचा की सूजन और अन्य त्वचा विकारों का भी प्रभावशाली तरीके से उपचार करता है।*
2. चेहरे के दाग धब्बे हटाए शहद
*चेहरे के दाग धब्बे और काली छाया को दूर करने के लिए भी शहद को वरदान माना जाता है।शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और नमी प्रदान करने वाले गुण दाग-धब्बों को दूर कर त्वचा में नई जान भर देते हैं। चेहरे की खुश्की दूर करने के लिए शहद, मलाई और बेसन का उबटन लगाना चाहिए। इससे चेहरे पर चमक आ जाती है।*
3. शहद घावों, जले ,कटे स्थानों पर हुए निशान को हटाता है।
*शहद में एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। इसलिए यह घावों, कटे और जले हुए स्थानों पर तथा खरोंच पर लगाया जाता है। शहद से उपचार करने के बाद जले के निशान भी हट जाते हैं।*
4. वजन घटाने में फायदेमंद शहद।
*वजन कम करने में भी शहद बहुत फायदेमंद है। सबसे अच्छी बात यह है कि इससे किसी तरह का कोई नुकसान भी नहीं होता है। इससे बिना किसी नुकसान के वजन को आसानी से कम किया जा सकता है।* *यह मेटाबोलिज़्म को बढ़ाता है जिससे शरीर की अतिरिक्त वसा नष्ट हो जाती है। इसके लिए बस आपको सुबह खाली पेट नींबू पानी में शहद मिलाकर सेवन करना हैं।*
5.शहद से होते हैं मुंह के छाले दांतों का दर्द ठीक।
*शहद को पानी में मिलाकर कुल्ले करने से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं। शहद दांत के दर्द को दूर करने में भी मदद करता है। दांत में दर्द होने पर रूई के फाहे को शहद में भिगोकर दर्द वाली जगह पर रखने से कुछ ही देर में दांत दर्द से राहत मिलती है।*
6. शहद आंखों की रोशनी बढ़ाता है--
*औषधीय गुणों से भरपूर शहद का उपयोग अनेक बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है।*शहद खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों को भी शहद से दूर किया जा सकता है।*
7. शहद बालों की समस्या दूर करता है--
*शहद का इस्तेमाल बालों के लिए भी काफी अच्छा होता है। ऑलिव आयल के साथ शहद मिलाकर बालों में लगाने से बाल लंबे, घने और मुलायम हो जाते। यह बालों के झड़ने की समस्या को भी काफी हद तक रोकता है।*
8. शहद हिमोग्लोबिन को बढ़ाता है--
*शहद हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से रक्त शुद्ध होता है और एनीमिया भी दूर हो जाती है।
9. शहद में एंटीबायोटिक क्षमता पाई जाती है-
इसमें विटमिन बी और विटमिन सी के साथ एंटीऑक्सीडेंट तत्व भी पाए जाते हैं, जो हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढाने में सहायक होते हैं।*
Senyar Unisex Adult Diaper with Aloe Vera & Super Lock Gel, Large Waist Size (40" to 55" inches) - 10 Pieces
10. शहद कैंसर ट्यूमर से बचाता है-
*शहद में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो ट्यूमर को बनने से रोकते है और कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करता है। नियमित रूप से शहद का सेवन करने से पेट का कैंसर नहीं होता है।*
11. शहद दिल के रोगों में फायदेमंद है-
*दिल के रोगों से भी शहद बचाता है। शहद दिल को मजबूत बनाने के लिए अच्छा होता है। दिल को मजबूत करने, हृदय को सुचारू रूप से कार्य करने और हृदय संबंधी रोगों से बचने के लिए प्रतिदिन एक चम्मच शहद खाना अच्छा रहता है।*
इन सबके अलावा शहर के बहुत से औषधीय फायदे हैं, शहद एक लोशन की तरह कार्य करता है हमारे शरीर को सुरक्षा कवच शक्ति प्रदान करता है ,शहद पाचन शक्ति बढ़ाता है,शहद हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत करता है ,तंत्रिका तंत्र को शक्ति प्रदान करता है,शहद लैंगिक रोगों को दूर करता है सेक्सुअल पावर को पढ़ाता है, बॉडी को सुचारू रूप से कार्य कराने के लिए हमें प्रतिदिन की क्रिया में दो से तीन चम्मच शहद का सेवन जरूर करना चाहिए.
Thanks।
*
-








कोई टिप्पणी नहीं