Foam in Urine causes in hindi,पेशाब में झाग आने पर ये करें ईलाज।
Foam in Urine causes in hindi।
पेशाब में झाग आना ।
पेशाब में झाग आना कितना गंभीर हो सकता है |
Foam In Urine – पेशाब में झाग आना :
कुछ लोगों को कभी-कभी झागदार पेशाब (Foamy Urine) होने लगती है. पेशाब में झाग या बुलबुलेआने के कई सामान्य व असामान्य कारण हो सकते हैं और इसे लेकर बहुत अधिक चिंतित होने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन ये किसी भीतरी गड़बड़ी की ओर इशारा करता है इसलिए Medical Test से ही इसके कारणों का पता चल सकता है.
कई बार बाथरूम में पहले से पड़े रह गए साबुन के पानी या डिटर्जेंट के कारण भी Urine में झाग उठता प्रतीत होता है, लेकिन यह किडनी की किसी खराबी का लक्षण भी हो सकता है इसलिए डॉक्टर को सभी लक्षण जल्द बता देने चाहिए.
पेशाब में झाग आना के सामान्य कारण Causes Of Foam In Urine :
1) गर्भावस्था – गर्भावस्था में किसी-किसी महिला की किडनी बढ़ जाती है जिससे Urine में बुलबुले आने लगते हैं. गर्भावस्था में महिलाओं की किडनियों को अधिक मात्रा में अमीनो एसिड फिल्टर करने पड़ते हैं. जब Amino Acid की मात्रा रीनल ट्यूब्यूल्स की क्षमता से अधिक हो जाती है तो वे पेशाब के रास्ते बाहर आ जाते हैं और पेशाब में Foam दिखने लगता है.
2) हल्का डिहाईड्रेशन – हल्के डिहाईड्रेशन से भी पेशाब में झाग उठने लगता है. शरीर में पानी की कमी हो जाने से पेशाब गाढ़ा और बुलबुलेदार हो जाता है. Diabetes से ग्रस्त लोगों को Dehydration का रिस्क अधिक होता है इसलिए उन्हें सामान्य लोगों की तुलना में पेशाब में झाग अधिक दिख सकता है. शरीर को पानी की बेहतर आपूर्ति होने से ये समस्या ठीक हो जाती है.
3) बार-बार पेशाब जाना – पेशाब बार-बार होने से भी उसमें झाग दिख सकता है. डिहाईड्रेशन के कारण भी पेशाब जाने के फ्रेक्वेंसी बढ़ जाती है. कई बार बहुत प्रेशर से पेशाब करने या होने से भी उसमें झाग दिखने लगता है.
पेशाब में झाग आने के असामान्य कारण – Reasons For Foam In Urine :
ऊपर बताए कारणों के अलावा पेशाब में झाग होने के कुछ असामान्य कारण होते हैं जिनमें किडनी के रोग या Urine Infection प्रमुख हैं. इन कारणों से पेशाब में झाग दिखने को गंभीरता से लेना चाहिए.
1) पेशाब में प्रोटीन का आना (Proteinuria) –
प्रोटीन ड्रिंक्स और बॉडी बिल्डिंग के लिए पिए जानेवाले ड्रिंक्स में प्रोटीन की बहुत अधिक मात्रा होती है. बहुत अधिक मछली या प्रोटीन युक्त भोजन लेने से भी शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ सकती है. जब स्वस्थ शरीर को बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन की खुराक मिलती है तो वह उसे पेशाब के रास्ते बाहर निकालने लगता है. किडनियों को यह काम करने में बहुत समस्या हो सकती है और पेशाब में झाग दिखने का यह असामान्य लक्षण है.
सामान्यतः जब रक्त किडनियों से होकर गुज़रता है तो स्वस्थ किडनियां सभी प्रकार के वेस्ट प्रोडक्ट को हटा देती हैं तथा उन्ही प्रोडक्ट को रक्त में रहने देती हैं जो शरीर के लिए ज़रूरी हैं.
लेकिन किडनी से संबंधित गड़बड़ी के शिकार लोगों में किडनी का एक भाग ग्लोमेरूलाई (glomeruli) काम करना बंद कर देता है जिससे पेशाब में प्रोटीन का आना बढ़ जाता है. इस अवस्था में व्यक्ति को प्रोटीन की खुराक लेना तत्काल बंद कर देना चाहिए और पेशाब में प्रोटीन के होने का इलाज करवाना चाहिए.
3) वेसीकोकोलिक फिश्चुला (Vesicocolic Fistula) – फिश्चुला एक मेडिकल कंडीशन है जिसमें दो अंगों के बीच किसी गड़बड़ी के कारण रक्त वाहिनियों का कनेक्शन बन जाता है. यूरीन ब्लैडर और आंत के बीच बने कनेक्शन को वेसीकोकोलिक फिश्चुला कहते हैं. यह पुरुषों में महिलाओं की अपेक्षा तीन गुना अधिक देखने में आती है. इसके कारण से पेशाब में झाग आने की समस्या का पता Doctor जांच के द्वारा कर सकते हैं.
यदि आपको पेशाब में झाग (Foamy Urine) कभी-कभार दिखता हो तो आपको बहुत चिंतित होने के ज़रूरत नहीं है, लेकिन झाग की बहुतायत होना और साथ में दूसरे असामान्य लक्षणों जैसे पेशाब में दर्द, जलन, हाथ-पैर व पेट में सूजन की उपस्थिति होने पर तत्काल Doctor से Consult करना चाहिए.
Thanks।



कोई टिप्पणी नहीं